फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Enrollment number will not be available without registration

रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेगा एनरोलमेंट नंबर

Thu, 21 Oct 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Enrollment number will not be available without registration
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं में नए दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों को अपने सभी दस्तावेज जमा कराने होंगे। निजी से सरकारी स्कूलों में आने वाले काफी विद्यार्थियों ने स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र नहीं दिया है। ऐसे में उनके दाखिले प्रोविजनल तौर पर ही मान्य हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक शिक्षा निदेशालय में विद्यार्थी की जानकारी यानी रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) उपलब्ध नहीं होगी, तब तक एनरोलमेंट नंबर नहीं मिल सकेंगे।
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूलों ने ट्यूशन फीस के साथ ही अन्य वार्षिक शुल्क मांगे थे। कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण काफी अभिभावकों ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाया था। फीस जमा नहीं कराने के कारण निजी स्कूलों ने उन विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र नहीं दिए थे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार सरकारी स्कूलों में ऐसे विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था। इन विद्यार्थियों से स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र बाद में जमा कराने के लिए कहा गया था। काफी विद्यार्थियों ने इन्हें अभी जमा नहीं कराया है। कुछ दिन में हरियाणा शिक्षा बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के एनरोलमेंट नंबर जारी करेगा। स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र नहीं देने पर उनके एनरोलमेंट नहीं बन पाएंगे। वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों का डाटा शिक्षा बोर्ड को भेजा जाएगा, लेकिन उसके लिए विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के दस्तावेज पूरे करने के निर्देश स्कूल प्रभारियों को दिए गए थे। जिन विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र नहीं आए, उनके अभिभावकों को समय रहते जमा कराने होंगे, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed