{"_id":"60e45bb48ebc3ebd0d2ef721","slug":"engineer-s-body-found-in-pg-room-gurgaon-news-noi591841840","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में रहने वाले इंजीनियर की कमरे में सड़ी लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में रहने वाले इंजीनियर की कमरे में सड़ी लाश मिली
विज्ञापन
गुरुग्राम। नाथूपुर क्षेत्र स्थित पीजी के कमरे में इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने सूचना डीएलएफ फेेस तीन की पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फर्श पर मृत पड़ा था। आठ दिन पहले ही वह यहां शिफ्ट हुआ था। पुलिस ने कोलकाता में रहने वाले उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम सूचना मिली कि नाथूपुर गांव में एक पीजी के कमरे से बदबू आ रही है। कमरे में कुछ दिन पहले ही एक युवक रहने आया है और अंदर से लॉक है। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजे को खोलकर देखा तो शव कमरे और बालकनी के बीच फर्श पर पड़ा था।
मृतक की पहचान कोलकाता के मूल निवासी आदर्श (34) कुमार के तौर पर हुई। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चले जाने पर यहां से छोड़कर गांव चला गया था। अब वापस गुरुग्राम आकर कुछ दिन पहले ही ट्रिपल एक्स वाटर इंजीनियरिंग कंपनी में नौकरी शुरू की। शुक्रवार को नाथूपुर गांव के कमरे में शिफ्ट हुआ था।
विज्ञापन
शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद कमरे में ही था। तभी से कमरा अंदर से बंद था। सोमवार को जब कमरे से बदबू आने लगी तो मामला पुलिस तक पहुंचा था। शव की हालत खराब होने के चलते अभी यह नहीं पता लग सका है कि मौत कैसे हुई। शव पर कोई बाहरी चोट के निशान भी नहीं दिखे हैं। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।