फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Engineer loses Rs 1.45 lakh in lottery of Rs 10 lakh

Gurugram News: 10 लाख की लॉटरी के चक्कर में इंजीनियर के डूब गए 1.45 लाख

Sat, 02 May 2026 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Engineer loses Rs 1.45 lakh in lottery of Rs 10 lakh
जालसाजों ने रुपये निकाले के लिए रजिस्ट्रेशन फीस व जीएसटी के लिए मांगी रकम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर 10 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात कहकर जालसाजों ने मानेसर की निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर से 1,45,099 रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने 10 लाख रुपये निकालने कराने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस व जीएसटी के लिए राशि मांगकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
सीधी (मध्यप्रदेश) के सरदा गांव निवासी सत्यम कुमार तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे मानेसर के सेक्टर-1 में रहते हैं व एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। 15 मार्च को उन्होंने फेसबुक पर लॉटरी का विज्ञापन दिखा। क्लिक करते ही एक नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने बताया कि उनकी 10 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। रुपयों को विड्रोल करने के लिए एक नंबर पर बात करने को कहा गया।
विज्ञापन

इसके बाद उस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होने लगी। जिसमें रजिस्ट्रेशन फीस व जीएसटी के नाम पर सत्यम कुमार तिवारी से 1,45,099 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी सत्यम से रुपये मांगे गए तो उनको अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed