फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Engineer injured in auto overturn dies during treatment

Gurugram News: ऑटो पलटने से घायल इंजीनियर की उपचार के दौरान मौत

Wed, 17 Sep 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Engineer injured in auto overturn dies during treatment
गुरुगाम। डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम इफको चौक के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से घायल इंजीनियर की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल ऑटो चालक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सीवान (बिहार) के नारायणपुर निवासी अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। अमरेंद्र कुमार उद्योग विहार क्षेत्र में एक कंपनी में डेटा एनालिसिस का काम करता था और सेक्टर-45 स्थित कन्हई गांव में किराये पर रहता था। सोमवार की शाम को अमरेंद्र कुमार अपनी कंपनी से ड्यूटी खत्म करके ऑटो से कन्हई गांव जा रहा था। ऑटो में अन्य तीन-चार सवारियां भी बैठी थीं। जब ऑटो इफको चौक के पास पहुंचा तो एक बाइक ऑटो के आगे आ गई। ऑटो चालक ने बाइक को बचाने का प्रयास किया तो ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो चालक व अमरेंद्र कुमार ऑटो के नीचे दब गए और उनको गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य सवारियों को हल्की चोटें आईं। राहगीरों ने अमरेंद्र कुमार व ऑटो चालक सहित अन्य घायलों को सेेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि अमरेंद्र कुमार व ऑटो चालक की हालत गंभीर होने पर उनको सेक्टर-47 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमरेंद्र कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed