फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Engineer dies after falling from roof during police raid

Gurugram News: पुलिस दबिश के दौरान छत से गिरने पर इंजीनियर की मौत

Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Engineer dies after falling from roof during police raid
परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सोहना थाना क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान छत से गिरने पर मारुति कंपनी के एक इंजीनियर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के दबाव के चलते इंजीनियर ने यह कदम उठाया। शव का डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया है। वहीं परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार सोहना की जावेद कॉलोनी में रहने वाला नजर मोहम्मद (50) मारुति कंपनी में इंजीनियर थे। उसके बेटे आमिर ने बताया कि शनिवार देर रात मेवात सीआईए पुलिस की टीम उसके घर आई थी। पुलिस ने उनका दरवाजा खटखटाया। परिवार के लोगों ने दरवाजा बंद कर रखा था। उन्होंने पुलिस स्टाफ से कहा कि कोई कोर्ट के आदेश या कागजात दिखाओ। आरोप है कि पुलिस ने कुछ भी दिखाने से इन्कार कर दिया। पुलिस कर्मियों ने परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। साथ ही आसपास दबिश देने लगे। इस दौरान नजर मोहम्मद घबराकर अपने मकान की छत पर चले गए। पुलिस ने उसे छत पर जाते देखा तो आसपास के मकानों की छतों से उन पर दबाव बनाने लगे। वे पुलिस से बात कर रहे थे कि नजर मोहम्मद को किस मामले में लेने आए हैं, लेकिन पुलिस उन्हें कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं दे रही थी। आमिर ने बताया कि इसी दौरान उसने आकर देखा कि उसके पिता पीछे के एक खाली प्लॉट में पड़े हुए थे। उनके सिर से खून निकल रहा था। इसी बीच पुलिस कर्मी भी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने नजर मोहम्मद को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी हत्या की है।
विज्ञापन


सोहना थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि डॉक्टरों के बोर्ड से नजर मोहम्मद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में पुलिस की जांच चल रही है। खबर लिखे जाने तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed