फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encroachment removed from SPR's green belt

Gurugram News: एसपीआर के ग्रीन बेल्ट से हटाया अतिक्रणम

Wed, 03 Jul 2024 04:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from SPR's green belt
जीएमडीए की इंफोर्समेंट टीम ने सेक्टर 49, 50 और 57 में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जीएमडीए की इंफोर्समेंट टीम का सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान इस इलाके के ग्रीन बेल्ट पर कई दुकानों और झुग्गियों को हटाया गया। डीटीपी इंफोर्समेंट आरएस बाठ ने बताया कि मंगलवार तक अधिसंख्य झुग्गियां और बंजारा मार्केट के अतिक्रमण को साफ कर दिया गया है। इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। अतिक्रमणकारियों पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। चार दिनों के अभियान में 70 बंजारा झुग्गियां, 10 निर्माण सामग्री की दुकानें हटाई गई हैं। इस अभियान के दौरान इंफोर्समेंट टीम ने सेक्टर 49, 50 और 57 के कुछ हिस्सों पर करीब 3.5 किमी के ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण हटा दिया है। अभियान शुरू करने के दो दिन पहले इस इलाके में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए गए थे। कुछ बंजारा मार्केट के दुकानदारों ने दुकान हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा है। इसके बाद इस जमीन की सफाई कर यहां पौधरोपण और सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। मंगलवार के अभियान में डीटीपी इंफोर्समेंट आरएस बाठ, एस्टेट ऑफिसर राजीव लांबा, एटीपी सतेंदर, एटीपी मांगेराम, फील्ड ऑफिसर सुमित बूरा, आशीष त्यागी शामिल थे। अतिक्रमण हटाने के इस अभियान को 50 पुलिस कर्मियों की मदद से पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed