फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encroachment removal campaign continues for the fifth consecutive day in Saraswati Kunj

Gurugram News: सरस्वती कुंज में लगातार पांचवें दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 22 May 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign continues for the fifth consecutive day in Saraswati Kunj
3.50 एकड़ क्षेत्र से 850 से अधिक झुग्गियां हटाई, मलबा भी उठाया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन इकाई की ओर से सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। कार्रवाई सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। अधिकारियों के अनुसार, अभियान में करीब 3.50 एकड़ क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाया गया। इसमें 37 से अधिक प्लॉट, एक नर्सरी साइट और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बनी लगभग 850 झुग्गियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

डीटीपीई अधिकारी अमित मधोलिया ने बताया कि सार्वजनिक भूमि, ग्रीन बेल्ट और सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान निकलने वाले निर्माण एवं विध्वंस मलबे को भी नियमित रूप से हटाया जा रहा है। इसके लिए नियुक्त वेंडर प्रतिदिन मलबा एकत्र कर रहा है, ताकि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनी रहे और दोबारा अतिक्रमण न हो सके। अधिकारी ने बताया कि पांच में करीब 19.5 जमीन पर बने 167 प्लॉट से 3020 झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed