{"_id":"69332c4737a1e2e4cd0ecc40","slug":"encroachment-causes-traffic-jam-in-manesar-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73811-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए चल रहा है सर्विस रोड पर काम
दुकानदार अब हाईवे के साथ वाहन पार्क कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर में अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मानेसर में हाईवे पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए सर्विस रोड पर काम चल रहा है। ऐसे में दुकानदार अब हाईवे के साथ वाहन पार्क कर रहे हैं।
जाम के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानेसर की दोनों सर्विस लेन को बनाने का कार्य चल रहा है। इस वजह से सुबह और शाम के समय यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। मानेसर में पार्किंग की जगह नहीं होने से लोग हाईवे पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर देते है, जो जाम की स्थिति को और बना देते हैं। फुटओवर ब्रिज नहीं होने से पैदल यात्री दूसरी तरफ जाने के लिए रोड को पार करने लगते हैं। इस कारण भी जाम की समस्या बन रही है। मानेसर में सर्विस लेन का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को जाम की परेशानी से जल्द छुटकारा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य चलने तक लोगों को सड़क के साथ वाहनों को पार्क नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि इस पर पुलिस को ध्यान देने की जरूरत है।
बता दें कि एनएचएआई की ओर से मानेसर में एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए हाईवे के वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाना है इसलिए मानेसर में हाईवे के दोनों ओर की सर्विस रोड को बनवाया जा रहा है। रोड बनाने के बाद वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद बैरिकेड लगाकर पिलर बनाने का काम शुरू होगा।