{"_id":"66996a47bed1507fa0049c04","slug":"employees-took-out-protest-march-regarding-restoration-of-old-pension-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35150-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाला आक्रोश मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाला आक्रोश मार्च
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की ओर से बृहस्पतिवार को कमला नेहरू पार्क में पुरानी बहाली को लेकर कर्मचारियों ने आक्रोश मार्च निकाला। राज्य महासचिव ऋषि नैन, डॉ. अरविंद यादव व जिला प्रधान डॉ. सुशील कटारिया की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी नेताओं ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार को चेताया कि यदि समय रहते कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो लोकसभा चुनाव की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में परिणाम भुगतने लिए तैयार रहे। कर्मचारी फिर से वोट फॉर ओपीएस मुहिम चलाएंगे। राज्य महा सचिव ऋषि नैन ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांग है, पुरानी पेंशन नीति को तुरंत प्रभाव से बहाल करें। प्रदर्शन से सरकार को चेतावनी देने का काम किया जा रहा है। जल्द ही पुरानी पेंशन नीति बहाल नहीं की गई, तो एक सितंबर को पंचकूला में हजारों की संख्या में कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। राज्य ऑडिटर विजय भूना ने कहा कि सरकार द्वारा तय कमेटी को पुरानी पेंशन बहाली के संबंधित जो आंकड़ें उन्होंने मांगे थे, वह दिये जा चुके हैं। सरकार ने उन आंकड़ों को न तो समझा और ना ही गंभीरता से लिया। एक साल से कोई बातचीत नहीं की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी से ऋषि स्वामी, प्रो. बलराम आर्य, जितेंद्र यादव, सतपाल, मुनशेद खान, बलराज, रामधन खेड़ा, सुदीप राठी, संत मेहरा, विनोद शर्मा, जसविंद्र शास्त्री, पवन, सतीश, विवेक, दलबीर, राकेश व सुनील यादव सहित सभी विभागों के कर्मचारी आक्रोश मार्च में शामिल रहे।