फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees submitted a memorandum addressed to the CM.

Gurugram News: कर्मचारियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Sep 2026 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Employees submitted a memorandum addressed to the CM.
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते नगर निगम की सफाईकर्मी। वि
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को जन संगठनों का समर्थन, 29वें दिन भी जारी रही हड़ताल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज विभिन्न जन एवं सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला। हड़ताल के 29वें दिन इन संगठनों ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हड़ताली कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया गया।
तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में संगठनों ने कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। कर्मचारी नेताओं ने फर्रुखनगर नगरपालिका के 36 सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी की आलोचना की। उन्होंने हरियाणा सरकार और उसके मंत्रियों पर कर्मचारियों व आम जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि मंत्रियों द्वारा 12 से 14 मांगें मानने के दावे झूठे हैं। उनके अनुसार, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना या पत्र जारी नहीं हुआ है। संघ ने 1 सितंबर को फायर कर्मचारियों को जारी किए गए शो-कॉज नोटिस और निलंबन आदेशों का भी विरोध किया। उन्होंने सरकार से आंदोलन को दबाने के बजाय बातचीत के माध्यम से लंबित मांगों का समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन


मंत्रियों पर भेदभाव के आरोप
संघ ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल पर सवाल उठाए। उन पर हड़ताल का समाधान न निकालने का आरोप लगाया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी की भी आलोचना की गई। उनका मुख्यमंत्री से वार्ता करवाने का आश्वासन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने सरकार पर सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मांगों के लिखित आदेश तत्काल जारी करने की मांग
कर्मचारी नेताओं ने सरकार से 13 मई के समझौते को लागू करने और स्वीकार की गई सभी मांगों के लिखित आदेश तत्काल जारी करने की मांग की। उन्होंने सफाई एवं सीवर कार्य से ठेका प्रथा समाप्त कर पक्की भर्ती करने पर जोर दिया। पालिका एवं फायर के कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण का समाधान करने की भी मांग की गई। फायर कर्मचारी रणबीर और भवी चंद शर्मा के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी देने की मांग भी शामिल है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 6 सितंबर तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है।

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते नगर निगम की सफाईकर्मी। वि

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते नगर निगम की सफाईकर्मी। वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed