फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees' strike today, duty magistrate appointed

Gurugram News: कर्मचारियों की हड़ताल आज, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Wed, 09 Jul 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Employees' strike today, duty magistrate appointed
जिला प्रशासन को अंदेशा, बसों की आवाजाही हो सकती है बाधित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिलाधीश व डीसी अजय कुमार ने 9 जुलाई को हरियाणा रोडवेज संयुक्त एक्शन कमेटी की ओर से घोषित एक दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कर्मशाला एवं बस स्टैंडों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। ऐसे में रोडवेज बसों में सफर करने वाले बुधवार को इसी अनुसार अपनी यात्रा प्लान करें।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि हड़ताल के दौरान यूनियन प्रतिनिधि बसों की आवाजाही को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 17(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधीश ने गुरुग्राम के तहसीलदार जगदीश चंद को कर्मशाला गुरुग्राम, जीएमडीए के सहायक अभियंता कुलदीप सिंह को गुरुग्राम बस स्टैंड, सोहना की तहसीलदार शिखा को बस स्टैंड सोहना व पटौदी के तहसीलदार रोहताश को बस स्टैंड पटौदी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है, जो निर्धारित स्थलों पर रात 2 बजे बजे से हड़ताल की समाप्ति तक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन




हड़ताल को सफल बनाने में जुटा एटक

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी सगठनों के आह्वान पर बुधवार को देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां श्रमिक संगठनों द्वारा पूरी कर ली गई हैं। श्रमिक संगठन एटक के राज्य महासचिव कामरेड अनिल पंवार व उनकी टीम हड़ताल को सफल बनाने में जोरशोर से जुटी हुई है। उनका कहना है कि सरकार श्रमिकों के प्रति गंभीर नहीं है। श्रमिकों के अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। श्रम कानूनों को हटाकर उनके स्थान पर चार लेबर कोड थोपने का काम किया जा रहा है। ट्रेड यूनियनों को यह कतई मंजूर नहीं है। हड़ताल में रोडवेज, बिजली, आंगनबाड़ी, आशा, भवन निर्माण मजदूर, रिटायर कर्मचारी, बैंककर्मी, ग्रामीण चौकीदार, औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारी, रेहड़ी पटरी मजदूर आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed