फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees on strike demanding salary hike

Gurugram News: वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी

Fri, 10 Apr 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Employees on strike demanding salary hike
14 साल बाद मानेसर में फिर मजदूर आंदोलन की आहट, 5000 कर्मचारी सड़कों पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में एक बार फिर श्रमिकों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है। करीब 14 साल पहले मारुति सुजुकी के कर्मचारियों द्वारा वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर हुए बड़े आंदोलन की यादें ताजा हो गई हैं।
उस समय भी मजदूर वेतन, भत्तों में असमानता और ठेका कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरे थे और अब एक बार फिर वैसी ही स्थिति बनती नजर आ रही है। पिछले पांच दिनों से आईएमटी मानेसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा धारा 163 लागू किए जाने के बावजूद बृहस्पतिवार को रिचा एक्सपोर्ट, सत्यम ऑटो, मुंजाल शोवा, मॉडलमा एक्सपोर्ट समेत कई कंपनियों के 5000 के करीब कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर उतर आए। श्रमिकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




हालांकि हरियाणा सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 15,200 रुपये किया गया है लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनियां इस आदेश को सही तरीके से लागू नहीं कर रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री गेट पर किसी तरह का आधिकारिक नोटिस नहीं लगाया गया है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें रविवार के दिन भी काम पर बुलाया जाता है लेकिन इसके बदले कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता। इससे कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, श्रमिकों ने साफ कर दिया है कि वे अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हंगामा कर रहे कर्मचारियों पर किया लाठीचार्ज

बतादें कि आईएमटी मानेसर की कई कंपनियों के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन को मजाक बताते हुए बृहस्पतिवार की सुबह प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सेक्टर-4 स्थित रिचा ग्लोबल एक्सपोर्ट कंपनी के बाहर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान करीब 10.30 बजे कर्मचारियों ने कंपनी के अंदर घुसकर वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े। कंपनी की खिड़कियों व दरवाजों पर पथराव करते हुए शीशे तोड़ने के साथ ही एसी भी तोड़ दिए। इससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। कंपनी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर हंगामा कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया।


डीसीपी मानेसर ने लिया जायजा



मानेसर की डीसीपी प्रबीना पी. ने हंगामा के दौरान आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र का जायजा लिया। जिन कंपनियों के बाहर हंगामा हुआ है, वहां पर पुलिसबल तैनात किया गया है और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न थानों के प्रभारियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एसीपी (पूर्व) धर्मबीर भी सेक्टर-4 स्थित रिचा ग्लोबल एक्सपोर्ट कंपनी पर हुए हंगामे को लेकर मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed