फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees of the Cooperative Department will get benefits on Hafed products.

Gurugram News: सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को हैफेड उत्पादों पर मिलेगा लाभ

Sat, 28 Mar 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Employees of the Cooperative Department will get benefits on Hafed products.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सहकार भारती जिला गुरुग्राम के प्रयासों से विभाग के कर्मचारियों को हैफेड उत्पाद खरीदने पर छूट मिलनी शुरू हो गई है। जिला महामंत्री राजपाल शर्मा ने बताया कि अब विभागीय कर्मचारियों को हैफेड उत्पाद खरीदने पर छूट मिलेगी।


सहकार भारती, गुरुग्राम ने हैफेड उत्पादों में छूट की मांग से सहकारिता मंत्री अरविन्द शर्मा को अवगत कराया। उन्होंने हैफेड को निर्देश दिए। सहकार भारती ने विषय को सीएम विंडो पर भी दर्ज किया गया। अब पूरे हरियाणा में सहकारिता विभाग के कर्मचारी हैफेड उत्पाद रियायती दरों या विशेष लाभ योजनाओं के तहत खरीद सकते हैं। प्रदेश महामंत्री डॉ. सौरभ भीष्म ने आह्वान किया कि सहकार से समृद्धि लायेंगे व स्वदेशी घर घर पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय गोदारा ने कहा है कि हमारा उद्देश्य सहकारिता से जुड़े हर व्यक्ति को सशक्त बनाना है। हैफेड के उत्पादों का लाभ सीधा कर्मचारियों तक पहुंचना एक सकारात्मक शुरुआत है। कर्मचारियों को अब बाजार से कम कीमतों पर हैफेड के शुद्ध तेल, मसाले, चावल और अन्य खाद्य पदार्थ आसानी से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed