{"_id":"6a7b80e4a61ccd3a1906f422","slug":"emphasis-on-removing-obstacles-in-metro-work-from-hero-honda-to-umang-bhardwaj-chowk-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97454-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक मेट्रो कार्य की बाधाएं दूर करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक मेट्रो कार्य की बाधाएं दूर करने पर जोर
विज्ञापन
ऑनलाइन बैठक में कॉरिडोर में आ रहे पोल, गैस लाइन, सब स्टेशन समेत अन्य बातों पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक मेट्रो कार्य में आ रही बाधाओं को 15 सितंबर तक दूर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर एक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इसमें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल), गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए), एनएचएआई और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में मेट्रो कॉरिडोर में आ रहे बिजली के पोल, गैस की लाइन, सब स्टेशन समेत अन्य बातों पर चर्चा की गई। बैठक में 66 केवी ओवरहेड लाइनों और खंभों को स्थानांतरित करने पर चर्चा हुई। एनएचएआई ने 31 अगस्त तक भूमिगत केबल बिछाने की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं, मोनोपोल स्थापित कर लाइन को 31 अक्तूबर तक चालू किया जाएगा। 11 केवी ओवरहेड फीडरों को स्थानांतरित करने का मुद्दा भी उठाया गया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएन) ने 31 अगस्त 2026 तक लाइनों को बदलने का आश्वासन दिया है जबकि, पुरानी लाइनों को 15 सितंबर तक हटाया जाएगा।
सबस्टेशन गिराने और पेस सिटी में नया सबस्टेशन बनाने पर भी बात हुई। बैठक में मेट्रो कार्य में बाधा डाल रही उपयोगिताओं को हटाने पर सहमति बनी। इनमें 1600 मिमी पानी की लाइन, सीवर लाइन और एचसीजी पाइपलाइनें शामिल हैं। एनएचएआई इन उपयोगिताओं को तेजी से स्थानांतरित करने के लिए कहा है। एचसीजी को अपनी पाइप लाइन हटाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। सरस्वती एन्क्लेव सेक्टर 10 में पांच इमारतें मेट्रो कार्य में बाधा डाल रही हैं। सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश/निकास मार्ग में दो इमारतें को गिराया जाना है। सेक्टर 10 में लगभग 0.68 एकड़ वन भूमि की आवश्यकता है, जिस पर जीएमआरएल वन विभाग से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी है। हालांकि, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच विभिन्न यूटिलिटी सेवाओं के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस हिस्से में बिजली के सबस्टेशन, बिजली के पोल, सीवर और पानी की लाइनें मेट्रो निर्माण में बाधा बन रही हैं। इन यूटिलिटी सेवाओं को शिफ्ट करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य में तेजी आ सकेगी। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, जिन स्थानों पर पर्याप्त जगह उपलब्ध है, वहां पाइल टेस्टिंग और अन्य प्रारंभिक निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद इस हिस्से में भी निर्माण गतिविधियां तेज की जाएंगी।