फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Emergency call points will be installed at city intersections.

Gurugram News: शहर के चौक-चौराहों पर लगेंगे आपातकालीन कॉल प्वाइंट

Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Emergency call points will be installed at city intersections.
कोई भी मदद के लिए बटन दबाकर दे सकेगा जानकारी, 111 स्थानों पर लगेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) साइबर सिटी में महिला सुरक्षा को लेकर 111 सार्वजनिक स्थानों और पुलिस थानों में आपातकालीन कॉल प्वाइंट (ईसीपी) लगाने जा रहा है। करीब 9.43 करोड़ की योजना को सिरे चढ़ाने के लिए जीएमडीए ने टेंडर जारी कर दिया है।
जीएमडीए ने शहर में यातायात में सुधार लाने के लिए सेक्टर एक से 55 तक में स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल को एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस) से सुसज्जित करवा दिया है। ट्रैफिक सिग्नल जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हैं। इसके अलावा इन चौक पर आधुनिक तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके माध्यम से पूरे शहर की प्रमुख जगहों पर नजर रखी जा रही है। डीसीपी यातायात डॉ. राजेश मोहन ने शहर के चौक-चौराहों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम या आपातकालीन कॉल प्वाइंट (ईपीसी) को लगाने के बारे में जीएमडीए से आग्रह किया हुआ है। पुलिस का तर्क है कि इससे इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। जीएमडीए ने पुलिस विभाग की सहमति के बाद ईपीएस लगाने पर निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा
जीएमडीए के अनुसार शहर के 100 प्रमुख जगहों पर आपातकालीन कॉल प्वाइंट लगाए जाएंगे। ऐसे में कोई भी पुलिस मदद के लिए बटन दबाकर जानकारी दे सकेगा। कॉल प्वाइंट का बटन दबाते ही फोटो सहित कॉल संबंधित थाना पुलिस और जीएमडीए के कमांड सेंटर पर चली जाएगी। इसके बाद पीड़ित अपनी बात सक्षम अधिकारी के साथ रख सकेगा। जीएमडीए आपातकालीन कॉल प्वाइंट बनवाने के साथ पुलिस थानों में उसे अटेंड करने के लिए इंतजाम करेगा। साथ ही जीएमडीए के कमांड सेंटर से जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 100 सार्वजनिक स्थानों पर आपातकालीन कॉल प्वाइंट लगाने की योजना है। साथ ही संबंधित थानों में कॉल अटेंड करने के लिए इंतजाम कराया जाएगा। इस योजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। यह योजना हैदराबाद समेत देश के कई शहरों में है। सिस्टम लगने से कोई भी सीधे बटन दबाकर अपनी परेशानी पुलिस को बता सकता है।
-पीके अग्रवाल, प्रभारी, स्मार्ट सिटी जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed