फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Emergency call boxes will be installed at key locations; pressing the button in an emergency will bring the police to the scene.

Gurugram News: प्रमुख जगह लगेंगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स, मुसीबत में बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

Wed, 21 Oct 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Emergency call boxes will be installed at key locations; pressing the button in an emergency will bring the police to the scene.
मिलेनियम सिटी की सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद होने जा रही है। इसके तहत पहले चरण में करीब 100 सार्वजनिक स्थानों के साथ पुलिस थानों में इमरजेंसी कॉल पॉइंट/इमरजेंसी कॉल बॉक्स (ईसीपी/ईसीबी) लगवाने की योजना है। आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति बटन दबाकर पुलिस से तुरंत संपर्क कर सकेगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कार्य किसी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस विभाग ने शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट लगाने का प्रस्ताव जीएमडीए को दिया था। पुलिस का मानना है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। पुलिस विभाग की सहमति के बाद जीएमडीए ने इस योजना को मंजूरी दी थी। इसके लिए जीएमडीए ने करीब नौ करोड़ रुपये की योजना को सिरे चढ़ाने के लिए टेंडर जारी किया था। जीएमडीए ने इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द ही कार्य एजेंसी को दे दिया जाएगा। योजना के अनुसार, मॉनिटरिंग सेवा, रखरखाव, पुलिस थानों और आईसीसीसी में उपकरणों की स्थापना के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट/कॉल बॉक्स/संकट अलार्म लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



थानों में कॉल अटेंड करने के लिए होगी विशेष व्यवस्था
पहले चरण में शहर की प्रमुख सड़कों, 20 प्रमुख चौक, मॉल और पुलिस थानों में इमरजेंसी कॉल पॉइंट लगाए जाएंगे। इस सिस्टम को शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों, कॉरपोरेट बिल्डिंग, रेलवे स्टेशन समेत चौक-चौराहों पर लगाया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में व्यक्ति बटन दबाकर पुलिस से तुरंत संपर्क कर सकेगा। कैमरे होने से बटन दबाते ही संबंधित स्थान की फोटो के साथ कॉल संबंधित थाने और जीएमडीए के कमांड सेंटर तक पहुंच जाएगी। योजना के अनुसार, पुलिस थानों में कॉल अटेंड करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी और यह पूरा सिस्टम जीएमडीए के कमांड सेंटर से जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले चरण में चुनिंदा सड़कों और चौक पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट लगाए जाएंगे। सिस्टम शुरू होने के बाद कोई भी व्यक्ति बटन दबाकर सीधे पुलिस से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकेगा। जल्द ही एजेंसी को काम आवंटित कर दिया जाएगा।
- डॉ. सुशील कुमार, प्रभारी स्मार्ट सिटी, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed