{"_id":"654a84234a316417f50d58fd","slug":"eligible-persons-must-get-their-voter-id-card-made-deputy-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-18141-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र व्यक्ति अवश्य बनवाएं अपना मतदाता पहचान पत्र : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र व्यक्ति अवश्य बनवाएं अपना मतदाता पहचान पत्र : उपायुक्त
विज्ञापन
मारुति प्लांट में लगाया गया मतदाता जागरूकता विशेष शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मतदाता सूची अपडेट करने के लिए जिला में मारुति के गुरुग्राम स्थित प्लांट में विशेष शिविर लगाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शिविर का निरीक्षण किया। मारुति के कामगारों से अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि परिवार में 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके बच्चों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की। लोकतंत्र में मताधिकार का विशेष महत्व है। मताधिकार की पात्रता पूरी करने वाले सभी को अपना मत अवश्य बनवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रमानुसार गलतियों रहित फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार करना बेहद जरूरी है। इसके लिए जिले में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने व पुराने मतदाता की आपत्तियों व दावों के अनुरूप संशोधन के लिए विशेष अभियान जारी है।
तहसीलदार (निर्वाचन) राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पहली जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर शनिवार नौ दिसंबर 2023 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवसर पर एएलसी कुशल कटारिया, मारूति के प्लांट हेड विनय रस्तोगी, आईआर वरुण व ईएमआर अतुल यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।