फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity pensioners expressed strong resentment against the government during their monthly meeting.

Gurugram News: बिजली पेंशनरों ने मासिक बैठक में सरकार के खिलाफ जताया भारी आक्रोश

Mon, 13 Jul 2026 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Electricity pensioners expressed strong resentment against the government during their monthly meeting.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन महरौली रोड स्थित बिजली निगम के रेस्ट हाउस में पूर्व सीए रतनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इसमें एसोसिएशन से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंच संचालन यूनिट प्रधान राजन शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार और बिजली निगम मैनेजमेंट के प्रति पेंशनरों का भारी गुस्सा और नाराजगी देखने को मिली।

बैठक को मुख्य रूप से दिलीप सिंह डूडी, एसएस राणा, मनोहर लाल यादव, धनीराम, रतन लाल गुप्ता, दयानंद सिंधड़, देवराज, बुद्धि सिंह, प्रीत सिंह कटारिया, प्रधान राजन शर्मा और यूनिट सचिव बनवारी लाल शर्मा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने निगम के स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल बिल्स, दैनिक दिनचर्या, खान-पान और पेंशनर सेवा केंद्र के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। एसोसिएशन के महासचिव बनवारी लाल शर्मा ने पेंशनरों को आश्वस्त किया कि स्थानीय मेडिकल बिलों से जुड़ी समस्याओं का जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान निकाला जाएगा। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज हरियाणा को बुलंदियों पर ले जाने वाले बिजली पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों की तरफ प्रदेश सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

सरकार पिछले 3 साल से सिर्फ कैशलेस-कैशलेस का ढोल पीट रही है, लेकिन इस सुविधा को जमीनी स्तर पर अभी तक लागू नहीं किया गया है। बढ़ती उम्र में पेंशनरों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। भगवान हरियाणा सरकार को सद्बुद्धि दे ताकि वह पेंशनरों की मांगें पूरी कर उनका आशीर्वाद ले सके। यूनिट प्रधान राजन शर्मा ने कहा कि कैशलेस मेडिकल फैसिलिटी को बिना किसी देरी के तुरंत लागू किया जाए, फैमिली पेंशनर्स को भी एलटीसी की सुविधा का लाभ मिले, पेंशन में चरणबद्ध बढ़ोत्तरी की जाए, बिजली पेंशनरों को भी 80 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए, पेंशनर पहचान पत्र दिया जाए, सभी अदालती फैसलों और निर्णयों को पेंशनरों के हक में शीघ्रता से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed