फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity employees boycott work, stage 2-hour strike.

Gurugram News: बिजली कर्मचारियों ने किया कार्य का बहिष्कार, 2 घंटे हड़ताल

Wed, 05 Aug 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees boycott work, stage 2-hour strike.
फर्रुखनगर। बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं इंजीनियर एसोसिएशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर 2 घंटे की हड़ताल की। मंगलवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार रखा।
विज्ञापन

हड़ताल में पटौदी, फर्रुखनगर एवं मानेसर के कर्मचारी नेता भी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कार्य बाधित रहे। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सरकार द्वारा गुरुग्राम व नूंह डिवीजनों को निजी हाथों में देने का विरोध, हरियाणा एग्रो डिस्कॉम निगम के गठन का विरोध और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध शामिल है। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता मानेसर यूनिट प्रधान सतेन्द्र यादव ने की, मंच संचालन यूनिट सचिव हरिओम ने किया।
विज्ञापन

वर्कर यूनियन के प्रदेश सचिव संजय सैनी, सर्कल सचिव अमरजीत जाखड़, दलबीर मोर, सचिव दीनदयाल सैनी, अशोक लाम्बा, इंजीनियर एसोसिएशन के गुरुग्राम प्रधान सुरेश साहिल एसडीओ, फर्रुखनगर यूनिट प्रधान विद्यासागर बंटी, सुखबीर सीए, सुशील वीरेंद्र आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने 12 व 13 अगस्त को होने वाली आगामी हड़ताल में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed