फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity department team beat up and women accused of indecency

Gurugram News: बिजली विभाग की टीम ने मारपीट तो महिलाओं ने अभद्रता का लगाया आरोप

Thu, 06 Feb 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity department team beat up and women accused of indecency
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नगीना थाने में दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र में एक फरवरी को बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विभाग की टीम और गांव वासियों के बीच हुआ विवाद सुलझने के बजाय और बढ़ गया है। अब विभाग के कर्मियों और महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नगीना थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। विभाग के कर्मचारियों ने जहां मारपीट की शिकायत दी है, वहीं करीब 12 महिलाओं ने विभाग के कर्मचारियों पर गलत व्यवहार, मारपीट व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने की शिकायत दी है। पुलिस दोनों की शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी है।
वहीं, महिलाओं ने चेतावनी दी है की अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो परिवार सहित नगीना थाना के सामने धरने पर बैठेंगीं। अनुसूचित जाति के परिवारों का आरोप है बिजली विभाग में लगे कुछ कच्चे कर्मचारी बिजली चोरी पकड़ने की आड़ में उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। जबकि उनके बिजली के मीटर खंबे पर लगे हुए है और मीटर से ही उनके घरों में बिजली आ रही है। ब्लॉक समिति मेंबर ममता, पुष्पा, कमला, ललिता, फूलवती, उर्मिला, रेखा आदि महिलाओं ने बताया कि एक फरवरी की सुबह नगीना के जाटव मोहल्ले में बिजली विभाग नगीना फीडर के कुछ कर्मचारी आए थे।
विज्ञापन

यह है मामला
महिलाओं का आरोप है कि कर्मचारी श्याम पुत्र नंदराम, नानक पुत्र हरचंदी, राजपाल पुत्र चौक सिंह, कृष्ण पुत्र प्रेमचंद के घरों के अंदर बिजली चोरी की जांच करने लगे। इस पर महिलाओं ने मीटर खंभे पर लगे होने के बारे में कहा तो विभाग के कर्मियों ने महिलाओं के साथ गलत व्यवहार, मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि कर्मचारियों ने पैर से विकलांग राजपाल के साथ मारपीट भी की, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो इआरवी की गाड़ी मौके पर पहुंची। महिलाओं का यह भी आरोप है कि कर्मचारी स्थानीय है और वह राजनीतिक द्वेष भावना के तहत उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। एक नशे का आदि है, जिसने नशे की हालत में उनके साथ गाली गलौज की। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी अपने साथ हुई हाथापाई की शिकायत नगीना पुलिस को दी है। बिजली विभाग के एसडीओ का कहना है कि कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की शिकायत नगीना पुलिस को दी गई है। नगीना थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed