{"_id":"68cee8381404ab23b10adf6c","slug":"electricity-department-lineman-dies-after-being-electrocuted-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106496-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: करंट की चपेट में आकर बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: करंट की चपेट में आकर बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत
Sat, 20 Sep 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर की अरावली काॅलोनी में तार टूटने की शिकायत पर उसे ठीक करने पहुंचे निगम के लाइनमैन की करंट लगने मौत हो गई। लाइनमैन जिस ट्रांसफार्मर के पास टूटे तार को ठीक करने गया था, वहां पर चारों तरफ बारिश का पानी भरा हुआ था। जहां पर उसको तार ठीक करते समय करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विरेंद्र यादव निवासी सहलंग, जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है।
विरेंद्र एक साल से नूंह में लाइनमैन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था। इस हादसे के बाद से ही निगम के कर्मचारियों में शोक है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइनमैन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। परिजन पहुंचने के बाद 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में पंकज निवासी सहलंग, जिला महेंंद्रगढ़ ने बताया कि उसका भाई पिछले एक साल से नूंह शहर में लाइनमैन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था। उसकी दो लड़कियां हैं। पंकज ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उसके भाई विरेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई है। जिसके बाद वह नूंह पहुंचे, जहां पर उन्हें विरेंद्र का शव मिला। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
विरेंद्र लाइनमैन शिकायत के आधार पर काम करने गया था। जहां पर उसकी करंट लगने से मौत हो गई। करंट कैसे लगा इसका पता लगाया जा रहा है। कर्मचारी के मौत की खबर बेहद दुखद है।
- आशुतोश, एक्सईएन बिजली निगम नूंह