फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elderly scooty rider dies after being hit by Mercedes

तेज रफ्तार का कहर: मर्सिडीज सवार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना

Sat, 02 Mar 2024 03:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Mar 2024 03:47 PM IST
सार

हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसमें एक्टिवा सवार राकेश को तेज रफ्तार मर्सिडीज टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। टक्कर के बाद मर्सिडीज कार के अंदर के बलून भी खुल गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Elderly scooty rider dies after being hit by Mercedes
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गुरुग्राम के ओल्ड रेलवे रोड पर शिवमूर्ति चौक के पास शनिवार सुबह स्कूटी सवार बुजुर्ग को मर्सिडीज कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुर्जुग की मौत हो गई। वहीं, स्कूटी की चपेट में आने से एक अन्य युवक घायल हो गया। पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैद हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सुभाष नगर निवासी राकेश (58) सुबह करीब साढ़े पांच बजे योग करने के लिए घर से निकले थे। जब शिवमूर्ति चौक को स्कूटी से पार कर रहे थे, तभी यूपी नंबर की मर्सिडीज कार ने रेलवे स्टेशन की ओर से आई व जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राकेश करीज बीस मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में पैदल जा रहे अलवर निवासी राजेश भी चपेट में आ गए।  उनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसमें एक्टिवा सवार राकेश को तेज रफ्तार मर्सिडीज टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। टक्कर के बाद मर्सिडीज कार के अंदर के बलून भी खुल गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। न्यू कालोनी थाना पुलिस ने मर्सिडीज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed