{"_id":"67ba0b28221a3ad50c0f9e0f","slug":"eight-women-of-kadiya-gang-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-51408-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कड़िया गिरोह की आठ महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कड़िया गिरोह की आठ महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के साथ चोरी की वारदातों को देती थीं अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस टीम ने सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में आठ महिला आरोपियों को बीते शुक्रवार को राजीव नगर, सेक्टर-12 से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिलाओं से 3790 रुपये नकदी बरामद की है।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के कड़िया गैंग से संबंधित हैं, जो भीड़भाड़ वाले स्थानों व मार्केट में महिलाओं के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं। 14 फरवरी को एक महिला ने थाना सेक्टर-14 में शिकायत दी थी कि फन स्टोर सेक्टर-14 से सामान खरीदने के दौरान उसका पर्स चोरी हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-14 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस टीम ने आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं की पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी राधिका भनेरिया, ज्योति, गायत्री बाई, सुनीता बाई, रामकली, जूली भनेरिया, जीविका व गोरी सिसोदिया के रूप में हुई है।