{"_id":"68c1834316a3c5f3500ef62d","slug":"eight-players-including-prithviraj-viraj-jiya-performed-brilliantly-in-archery-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66955-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीरंदाजी में पृथ्वीराज, विराज, जिया समेत आठ खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीरंदाजी में पृथ्वीराज, विराज, जिया समेत आठ खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए, टीम मुकाबलों में भी दिखाया जलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 58वीं स्कूल राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्गों में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान पक्का किया।
पृथ्वीराज और विराज ने अंडर-14 कंपाउंड राउंड में नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, जिया यादव ने अंडर-17 कंपाउंड राउंड में सटीक निशानेबाजी से नेशनल के लिए जगह बनाई। अंडर-17 रिकर्व राउंड में सूर्यांश का चयन हुआ, जबकि तन्वी जैन और श्रेण्य ने अंडर-19 कंपाउंड राउंड में नेशनल का टिकट हासिल किया। इसके अलावा लावण्या कटारिया ने अंडर-17 रिकर्व राउंड और येशिका वशिष्ठ ने अंडर-14 कंपाउंड राउंड में राष्ट्रीय स्तर पर जगह पक्की की।
टीम मुकाबलों में भी गुरुग्राम की कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 कंपाउंड राउंड बॉयज टीम जिसमें पृथ्वीराज, विराज, चैतन्य और आरव शामिल थे, उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 रिकर्व राउंड बॉयज टीम (सूर्यांश, अनिरुद्ध, लवित्र और लव) ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 रिकर्व राउंड गर्ल्स टीम (यशवानी, आयशा, लावण्या और प्रांजल) ने पहला स्थान पाया। इसी तरह अंडर-17 कंपाउंड राउंड गर्ल्स टीम (जिया, दीपांशी, नव्या और देवकी) दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 कंपाउंड राउंड गर्ल्स टीम (श्रेय राणा, तन्वी, महक और गिरिशा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-19 कंपाउंड राउंड बॉयज टीम (विपांश, आर्यन, वरुण और ललित) दूसरे स्थान पर रही।