{"_id":"5f469e4f8ebc3e4ad84d0836","slug":"eight-farm-house-demolished-in-gurugram-gurgaon-news-noi5321619139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली वन क्षेत्र में बने आठ अवैध फार्म हाउसों को जेसीबी से तोड़ा, आज भी जारी रहेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली वन क्षेत्र में बने आठ अवैध फार्म हाउसों को जेसीबी से तोड़ा, आज भी जारी रहेगी कार्रवाई
Wed, 26 Aug 2020 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
अरावली वन क्षेत्र में बने आठ फार्म हाउस तोड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम स्थित अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से बने आठ फार्म हाउसों को नगर निगम और जिला योजनाकार विभाग की संयुक्त इन्फोर्समेंट टीम ने तोड़ दिया। इस दौरान कुछ फार्म हाउस मालिकों ने तोड़फोड़ का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी एक न चली। निगम की टीम चार जेसीबी लेकर पहुंची थी। इनसे फार्म हाउस में बने कमरों और चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया।
अरावली के पहाड़ों को काटकर माफिया ने यहां 40 से ज्यादा फार्म हाउस बनाकर सैकड़ों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। यह मामला अभी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे लेकर सरकार से जवाब मांगा है।
वहीं एडवोकेट जनरल ने मंगलवार को निगमायुक्त को पत्र लिखकर मामले पर रिपोर्ट मांगी है। इसी के बाद अधिकारी इन फार्म हाउस पर कार्रवाई के लिए मजबूर हुए हैं। गुरुवार को निगमायुक्त इस मामले की पूरी रिपोर्ट एडवोकेट जनरल को भेजेंगे। इससे पहले नगर निगम की टीमें अरावली में बने सभी फार्म हाउस को तोड़ेंगी।
विज्ञापन
बुधवार को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हरीओम अत्री, डीटीपीई आरएस बाट के नेतृत्व में निगम के सहायक अभियंता राजीव यादव, अजय शर्मा, कनिष्ठ अभियंता हरीओम, रोहित व आशीष की टीम पुलिस के साथ बंधवाड़ी गांव के नजदीक अरावली क्षेत्र में पहुंची।
टीम ने जेसीबी की मदद से अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे फार्म हाउसों पर पीला पंजा चलाना शुरू कर दिया। टीम ने करीब 30 एकड़ जमीन पर विकसित किए जा रहे 8 फार्म हाउसों को तोड़ा। किसी भी विरोध की स्थिति से निपटने के लिए करीब 70 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। दोनों विभागों की यह तोड़फोड़ दो दिन तक लगातार जारी रहेगी।