{"_id":"6197e4eacbd71100537043f5","slug":"efforts-to-reduce-pollution-continue-vikas-sadan-was-the-most-polluted-aqi-in-manesar-was-340-gurgaon-news-noi616773480","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण कम करने की कवायद जारी, सर्वाधिक प्रदूषित रहा विकास सदन, मानेसर में एक्यूआई @340","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण कम करने की कवायद जारी, सर्वाधिक प्रदूषित रहा विकास सदन, मानेसर में एक्यूआई @340
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अवकाश के दिनों में भी वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार को प्रकाश पर्व के दिन सुबह से ही धुंध रही। दोपहर बाद कुछ राहत मिली लेकिन शाम को फिर सांस लेने में परेशानी हुई। इस दौरान मानेसर में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगभग 340 पर रहा। विकास सदन का इलाका सर्वाधिक प्रदूषित रहा। वहीं, एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी पर वायु प्रदूषण सबसे कम लगभग 258 तक रहा। नगर निगम के कर्मी अवकाश के दिन भी कई स्थानों पर पानी का छिड़काव कर वायु प्रदूषण कम करने में लगे हैं। वहीं, शुक्रवार को गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आम जनमानस को जागरूक किया। अपने घरों और आसपास निर्माण कार्य नहीं करने, खनन सामग्री को ढक कर ले जाने की सलाह दी।
ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी रवींद्र सिंह तोमर ने अपनी टीम के साथ खनन सामग्री ले जाने वाले और प्रदूषण का प्रमाण पत्र नहीं लेने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी रखी है। 179 वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र अपडेट नहीं होने पर उनका 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इस तरह से विभाग ने 15 से 18 नवंबर के बीच हुई उक्त कार्रवाई के तहत लगभग 17.90 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि दस साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस नियम के तहत 90 पेट्रोल वाहन और 37 डीजल वाहनों को पकड़ा गया है। आरटीए आफिस के अधिकारियों ने बताया कि 15 सदस्यीय टीम पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
शुक्रवार का प्रदूषण मीटर
1-विकास सदन गुरुग्राम 357
2-एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी 258
3-सेक्टर-51 गुरुग्राम एचएसपीसीबी 347
4-टेरी ग्राम गुरुग्राम एचएसपीसीबी 336
5-मानेसर 340