{"_id":"6aca2d450ff099d76d0578b1","slug":"efforts-to-finalize-the-site-for-a-metro-station-in-global-city-gain-momentum-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103852-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्लोबल सिटी में मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन तय करने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्लोबल सिटी में मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन तय करने की कवायद तेज
विज्ञापन
एचएमआरटीसी और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक
सेक्टर-56 से पचगांव तक बनने वाले कॉरिडोर की डीपीआर हो रही फाइनल
नंबर गेम - 35.25 किलोमीटर लंबा बनना है कॉरिडोर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्लोबल सिटी में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन तय करने की कवायद तेज हो गई है। इसे लेकर हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें सेक्टर-56 से मानेसर होते हुए पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर में ग्लोबल सिटी में स्टेशन के लिए उपयुक्त जगह पर चर्चा की गई।
सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो लिंक एक्सटेंशन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब 35.25 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसका उद्देश्य गुरुग्राम से पचगांव तक कनेक्टिविटी बेहतर करना है। पचगांव में यह कॉरिडोर नमो भारत (आरआरटीएस) कॉरिडोर से जुड़ेगा। बीच में यह कारिडोर रेलवे स्टेशन से भोंडसी रूट से भी जुड़ेगा।
मेट्रो स्टेशन को विशेष रूप से डिजाइन करने की योजना
एचएसआईआईडीसी ग्लोबल सिटी परियोजना को विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी के तहत निगम ने एचएमआरटीसी से ग्लोबल सिटी में मेट्रो स्टेशन के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने का आग्रह किया था। इस संबंध में दो दिन पहले दोनों एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें स्टेशन के लिए जगह तय करने पर विचार-विमर्श किया गया। ग्लोबल सिटी में मेट्रो स्टेशन को विशेष रूप से डिजाइन करने की योजना है। इसके लिए जमीन का चयन करते समय पार्किंग और यात्रियों की अन्य जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा। डीपीआर में पहले प्रस्तावित स्टेशन की कॉरिडोर सही नहीं था। ऐसे में अब नए सिरे से उपयुक्त स्थान तय करने पर काम किया जा रहा है। वहीं, मेट्रो डिपो के लिए भी जमीन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इन स्थानों पर प्रस्तावित हैं मेट्रो स्टेशन
सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित कॉरिडोर में सेक्टर-56, सेक्टर-61, निर्वाणा कंट्री, सेक्टर-62, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, सेक्टर-70, सेक्टर-75, खेड़कीदौला, ग्लोबल सिटी, सेक्टर-36ए, सेक्टर-88, सेक्टर-84, सेक्टर-85/89, सेक्टर-86/90, सेक्टर-91, काकरोला गांव, एम-15, एम-14, एम-9, एम-8, मानेसर और पचगांव सहित अन्य स्थानों पर स्टेशन प्रस्तावित हैं। सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे के नजदीक सेक्टर-36बी और 37बी क्षेत्र में करीब 1003 एकड़ में ग्लोबल सिटी विकसित करने की योजना है। इसमें रिहायशी क्षेत्र भी शामिल होंगे। ऐसे में ग्लोबल सिटी में मेट्रो स्टेशन बनने से इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।