{"_id":"69f4b666d789abbc1502ed33","slug":"edusat-schedule-not-released-resort-to-digital-medium-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86620-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नहीं जारी हुआ एजुसैट का शेड्यूल, डिजिटल माध्यम सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नहीं जारी हुआ एजुसैट का शेड्यूल, डिजिटल माध्यम सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को वैकल्पिक साधनों से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए
गुरुग्राम। एजुसैट के नए शेड्यूल में देरी के कारण अब गुरुग्राम में पढ़ाई का फोकस डिजिटल माध्यमों पर शिफ्ट हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक कारणों के कारण टेलीकास्ट शेड्यूल फिलहाल जारी नहीं हो पाया है, इसलिए स्कूलों को वैकल्पिक साधनों से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और अन्य शैक्षणिक चैनलों के जरिये पढ़ाई करवाई जा रही है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि छात्र हरियाणा के चैनल नंबर 83 से 87 तक उपलब्ध कंटेंट का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही आधिकारिक यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर भी कक्षाएं उपलब्ध हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों और अभिभावकों को इन विकल्पों की जानकारी दें, ताकि पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट न आए। शिक्षकों को भी कहा गया है कि वे बच्चों को नियमित रूप से गाइड करें और ऑनलाइन सामग्री के जरिये पढ़ाई को आसान बनाएं। विभाग का कहना है कि नया एजुसैट शेड्यूल तैयार किया जा रहा है और इसे जल्द जारी किया जाएगा। संवाद