फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ED raids builder's premises due to real estate fraud

Gurugram News: रियल एस्टेट धोखाधड़ी से बिल्डर के ठिकानों पर ईडी का छापा

Tue, 26 Nov 2024 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
ED raids builder's premises due to real estate fraud
500 करोड़ रुपये का हेर-फेर का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े मामले में ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीनबे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और थ्रीसी शेल्टर प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों व उनके प्रमोटरों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने सोमवार को छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, इन कंपनियों के प्रमोटरों, शेयरधारकों और निदेशकों को गलत लाभ पहुंचाने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक की रियल एस्टेट धोखाधड़ी, गबन और धन के डायवर्जन के आरोपों की जांच ईडी कर रही है। ईडी की टीम देर रात तक बिल्डर कंपनियों के ठिकानों पर ही मौजूद रही।
विज्ञापन


ईडी की टीमें सुबह पांच बजे ही ठिकानों पर पहुंच गईं। जांच टीम ने जाटौली मंडी के संजय कुमार अग्रवाल के मकान पर छापामारी की। वहां से कुछ कागजात जब्त किए। इस दौरान पुलिस घर के बाहर तैनात रही। वहीं, मकान में 10 से अधिक अधिकारियों की टीम जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, संजय कुमार के जीजा बिल्डर हैं। संजय कई कंपनियों में निदेशक हैं। ईडी की टीम 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कई रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत डीएलएफ स्थित बिल्डर के ठिकाने पर भी जांच करती रही। ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीनबे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड व थ्री सी शेल्टर प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों और उनके प्रमोटरों विजय गुप्ता, अमित गुप्ता, सरदार निर्मल सिंह व कई अन्य निदेशकों से संबंधित है।

केंद्रीय एजेंसी के गुरुग्राम जोनल कार्यालय की ओर से दिल्ली एनसीआर के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और गुरुग्राम पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed