Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ED files prosecution complaint against Raheja Builders and its directors

Gurugram News: रहेजा बिल्डर्स और निदेशकों के खिलाफ ईडी ने दाखिल की अभियोजन शिकायत

Fri, 06 Nov 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
ED files prosecution complaint against Raheja Builders and its directors
रियल एस्टेट कंपनी ने दिल्ली और गुरुग्राम में प्रोजेक्ट्स के नाम पर 4600 लोगों से ठगे 2699 करोड़
विज्ञापन

प्रमोटर नवीन और नयन समेत 21 आरोपी, 1353 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रियल एस्टेट कंपनी रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड पर फ्लैट और व्यावसायिक इकाइयां देने के नाम पर करीब 4600 खरीदारों और निवेशकों से 2699 करोड़ रुपये जुटाने और इनमें से 1353.26 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में कंपनी, उसके प्रमोटर नवीन एम. रहेजा, नयन एन. रहेजा समेत 21 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दिल्ली की साकेत स्थित विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की है।
ईडी अब तक इस मामले में 810.57 करोड़ रुपये की बुक वैल्यू वाली संपत्तियां अटैच कर चुकी है। इनकी मौजूदा बाजार कीमत करीब 2399.65 करोड़ रुपये बताई गई है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और गुरुग्राम पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। घर खरीदारों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने रहेजा समूह के प्रोजेक्ट रहेजा रेवांता, अटलांटिस, नवीन मिनार और द दिल्ली मॉल में फ्लैट और व्यावसायिक इकाइयां बुक कराई थीं, लेकिन उन्हें न तो तय समय पर कब्जा मिला न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के बजाय दूसरे कामों में लगाई खरीदारों की रकम
ईडी की जांच में सामने आया कि कंपनी ने दिल्ली और गुरुग्राम की आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं में करीब 4600 खरीदारों और निवेशकों से 2699.13 करोड़ रुपये जुटाए थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस रकम में से 1353.26 करोड़ रुपये निर्माण कार्य के बजाय दूसरे कामों में इस्तेमाल किए गए। इसमें 1175.86 करोड़ रुपये परियोजना, एस्क्रो और रेरा खातों से निकालकर अन्य कामों में खर्च किए गए, जबकि 177.40 करोड़ रुपये खरीदारों से पंजीकृत समझौतों से बाहर नकद में लिए गए। ईडी के अनुसार, समूह की ज्यादातर परियोजनाएं अब भी अधूरी हैं।
---------------------------

दो बार छापेमारी, चार के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग
ईडी ने 27 जून 2025 को दिल्ली-एनसीआर में 14 ठिकानों और 25 अप्रैल 2026 को नौ ठिकानों पर तलाशी ली थी। ये ठिकाने कंपनी, उसके प्रमोटरों, कर्मचारियों और संबंधित संस्थाओं से जुड़े थे। तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, आभूषण, सोने के सिक्के और विदेशी मुद्रा जब्त की गई थी। ईडी के मुताबिक, नवीन एम. रहेजा, नयन एन. रहेजा, नयना एन. सिंघानिया और निर्मल रहेजा तलाशी के दौरान जांच में शामिल नहीं हुए थे। धारा-50 के तहत बार-बार समन भेजने के बावजूद पेश नहीं होने पर एजेंसी ने साकेत की विशेष अदालत में चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की है। नयन एन. रहेजा की अग्रिम जमानत याचिका विशेष अदालत ने 19 सितंबर 2026 को खारिज कर दी थी। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने भी 15 अक्तूबर 2026 को उनकी याचिका खारिज कर दी। ईडी ने अदालत से आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी हिरासत और अटैच की गई संपत्तियों को जब्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed