फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eclipse of fire on the happiness of Diwali, arson at 20 places

Gurugram News: दिवाली की खुशियों पर आग का ग्रहण, 20 स्थानों पर आगजनी

Mon, 23 Jan 2023 04:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
Eclipse of fire on the happiness of Diwali, arson at 20 places
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में आगजनी की घटनाओं ने दिवाली की खुशियों पर ग्रहण लग गया। सोमवार रात नौ बजे के बाद ही फायर विभाग को एक के बाद एक 20 फोन आए। जिस पर फायर विभाग की पास की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया। आग लगने का कारण कहीं पूजा का दीपक, कहीं आतिशबाजी तो कहीं बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट का होना बताया गया।
दिवाली की रात के आठ बजे के बाद आतिशबाजी शुरू होते ही आग लगने की सूचना दमकल केंद्रों पर पहुंचने लगीं। सबसे पहली सूचना सेक्टर-29 फायर स्टेशन को मिली। जिसमें वजीराबाद गांव के कूड़े में आग लगने की जानकारी मिली। भीम नगर दमकल केंद्र पर कुल सात सूचनाएं आग लगने की मिली। जबकि सेक्टर-37 फायर स्टेशन के चार स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सोहना क्षेत्र में दो स्थानों पर आग लगी। यहां स्थित सेंट्रल पार्क सोसाइटी के दूसरी मंजिल पर पर स्थित फ्लैट संख्या-डी-63 में आग लगी। इस फ्लैट में जिज्ञासा नामक महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं। पीड़ित ने बताया कि रात करीब दस बजे दिवाली पूजा के बाद वह गुरुग्राम में ही रहने वाले अपने भाई के घर चली गईं थीं। रात करीब पौने 12 बजे उन्हें फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि लोगों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके साथ ही दमकल को भी सूचना दी गई। आरोप है कि दमकलकर्मी व पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इस बात का लोगों में रोष था। लोगों ने बिल्डर पर आरोप लगाया कि उसकी ओर से निवेशकों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। गलत तरीके से एनओसी लेकर उन लोगों को रखा गया है। आरोप है कि सोसाइटी में फायर फाइटिंग के इंतजाम भी नाकाफी थे।

इसके अलावा सेक्टर-56 क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप में भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ। आग लगने वाले स्थानों में वजीराबाद, सेक्टर-56, भीम नगर, सोहना, कासन गांव में दो स्थानों पर, आईएमटी मानेसर के सेक्टर-3, उद्योग विहार फेस-4 में एक ट्रक में आग लगी, राम प्रस्था सोसाइटी, भूतेश्वर मंदिर, मोर चौक, न्यू पालम विहार, फिरोज गांधी कॉलोनी, बसई औद्योगिक क्षेत्र, मेहम्मदपुर आदि स्थानों से भी आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed