{"_id":"6a39440097eb8e51aa0e9a95","slug":"e-rickshaw-driver-found-bloodied-in-underpass-doctors-declared-him-dead-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92248-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडरपास में लहूलुहान हालत में मिला ई-रिक्शा चालक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडरपास में लहूलुहान हालत में मिला ई-रिक्शा चालक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
विज्ञापन
पुलिस ने कहा- पोस्टपार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा, जांच जारी
गुरुग्राम। राजीव चौक अंडरपास में सोमवार को एक ई-रिक्शा चालक अपने रिक्शा में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान भीम नगर निवासी लवली के रूप में हुई है।
लवली मूल रूप से फरीदाबाद का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे लवली अपनी ई-रिक्शा में सामान लादकर सोहना की तरफ निकला था। लेकिन शाम को एक राहगीर ने उसे लहूलुहान हालत में राजीव चौक अंडरपास पर देखा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। लवली भीम नगर एरिया में अपनी पत्नी, माता-पिता और बहन के साथ रहता था और परिवार में इकलौता कमाने वाला था। परिजनों का आरोप है कि यह कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उनका कहना है कि अगर कोई दुर्घटना होती, तो ई-रिक्शा को भी नुकसान पहुंचता। पुलिस ने अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। संवाद