फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dwarka Expressway will be completed in April 2024: Gadkari

अप्रैल 2024 में पूरा हो जाएगा द्वारका एक्सप्रेसवे : गडकरी

Thu, 18 May 2023 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Dwarka Expressway will be completed in April 2024: Gadkari
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान आयोजित प्रदर्शनी में परियोजना के मॉडल क
नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 29.6 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से 29.6 किलोमीटर लंबाई का देश का पहला एलिवेटेड 8 लेन एक्सेस कंट्रोल द्वारका एक्सप्रेसवे अप्रैल 2024 में लगभग पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 18.9 किलोमीटर सिंगल पिलर और दिल्ली में 10.1 किलोमीटर लंबे सिंगल पिलर पर 34 मीटर चौड़ा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुग्राम के खेड़की दौला स्थित क्लोवर लीफ से द्वारका एक्सप्रेसवे पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन व योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह और दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे का सड़क नेटवर्क चार स्तरों का है। उन्होंने कहा कि टनल, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर थ्री लेन सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस एक्सप्रेसवे पर देश की सबसे चौड़ी 3.6 किलोमीटर लंबी 8 लेन की सुरंग बनाई जा रही है। इससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के लोगों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण चार खंडों में प्रगति पर है जिनमें दिल्ली क्षेत्र में पहला महिपालपुर के शिव मूर्ति से बिजवासन तक (5.9 किमी), दूसरा बिजवासन आरओबी से गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा सीमा तक (4.2 किमी), हरियाणा क्षेत्र में तीसरा दिल्ली-हरियाणा सीमा से बसई आरओबी तक (10.2 किमी) तथा चौथा बसई आरओबी से खेडक़ी दौला (क्लोवरलीफ इंटरचेंज) तक (8.7 किमी) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed