{"_id":"6a1098eaf8ed7f112e0b7e49","slug":"dust-rising-from-construction-work-at-the-spr-to-tulip-chowk-traffic-light-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88837-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसपीआर से ट्यूलिप चौक ट्रैफिक लाइट पर निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसपीआर से ट्यूलिप चौक ट्रैफिक लाइट पर निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी तरह की बैरिकेडिंग या ग्रीन नेट नहीं लगाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। शहर में प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन और प्रदूषण विभाग लगातार नियमों का हवाला देते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर सरकारी निर्माण कार्यों में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी होती नजर आ रही है। ऐसा ही मामला सदर्न पेरिफेरल रोड से ट्यूलिप चौक के बीच स्थित रेड लाइट के पास सामने आया है जहां चल रहे निर्माण कार्य के कारण आसपास के इलाके में धूल का गुबार फैल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही धूल रोकने के लिए किसी तरह की बैरिकेडिंग या ग्रीन नेट लगाया गया है। सड़क पर मिट्टी और निर्माण सामग्री बिखरी होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्यूलिप वायलेट और ट्यूलिप येलो सोसाइटी में रहने वाले निवासी आरके जायसवाल ने बताया कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। तेजी से उड़ती धूल सीधे सोसाइटी और सड़कों पर दिन रात उड़ती रहती है। इस दौरान लोगों को सांस लेने में दिक्कत और एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिक अगर अपने घर के बाहर जाते हैं तो धूल के गुबार से निकलना उनकी मजबूरी बन गया है। इसको देखते हुए सरकारी परियोजनाओं में नियमों की अनदेखी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया कि आखिर प्रदूषण नियंत्रण टीम और संबंधित विभाग इस मामले पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि निर्माण स्थल पर तुरंत पानी का छिड़काव कराया जाए। धूल रोकने के उचित इंतजाम हों और सड़क की नियमित सफाई कराई जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।