{"_id":"5f3691f18ebc3eabe945fbb0","slug":"dushyant-chautala-will-unvail-projects-of-10-5-cr-in-gurugram-gurgaon-news-noi529753264","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर लगभग साढ़े 10 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं की सौगात देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर लगभग साढ़े 10 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं की सौगात देंगे
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस पर जिले को 17 परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद ताऊ देवीलाल खेल परिसर में इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, इनमें जिला के ग्रामीण अंचल की परियोजनाएं शामिल हैं। इन पर लगभग साढ़े 10 करोड़ व्यय होने का अनुमान है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गांव नौरंगपुर की छह परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, इनमें दो चौपाल, स्कूल में एक कमरे का निर्माण, हिमजा जोहड़ का सौंदर्यीकरण, वाटिका और कुश्ती हॉल आदि शामिल हैं। वे गांव बजघेड़ा की पांच परियोजनाओं का उद्घाटन और एक परियोजना का शिलान्यास करेंगे। बजघेड़ा गांव में एक बॉक्सिंग एंड बैडमिंटन हॉल, सामुदायिक हॉल, दो चौपाल और आयुर्वेदिक औषधालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास भी करेंगे।
वह धर्मपुर गांव में दो परियोजनाओं का उद्घाटन व एक का शिलान्यास करेंगे, इनमें राधा कृष्ण वाटिका और चौपाल का उद्घाटन व सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास शामिल है। गांव नखड़ौला में जोहड़ की चारदीवारी के कार्य का शिलान्यास और गांव मौजाबाद में जोहड़ के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे।