Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   During the construction of the metro, drivers will have the option of several routes

Gurugram News: मेट्रो निर्माण के दौरान वाहन चालकों को कई रास्तों का मिलेगा विकल्प

Thu, 11 Sep 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
During the construction of the metro, drivers will have the option of several routes
जीएमडीए के मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी ने ली बैठक
विज्ञापन

यातायात समेत अन्य इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य सलाकार डीएस ढेसी ने मेट्रो परियोजना को लेकर जीएमआरएल, जीएमडीए और यातायात पुलिस के साथ बैठक की। निर्माण के दौरान यातायात समेत अन्य इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई। परियोजना का निर्माण पहले कन्हई मोड़ से किया जाएगा और वाहनों को नेताजी सुभाष चौक की साइकिल लेन पर डायवर्ट किया जाएगा। निर्माण के दौरान वाहन चालकों को कई रास्तों का विकल्प दिया जाएगा।
डीएस ढेसी ने मेट्रो परियोजना की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसमें बताया गया कि पहले नेताजी सुभाष चौक के कन्हई मोड़ से काम शुरू होगा। यहां पर सड़क के सेंट्रल वर्ज पर पिलर का काम होना है। ऐसे में नेताजी सुभाष रोड के दोनों ओर बनी साइकिल ट्रैक पर भी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। बैठक में बताया कि अभी मिलेनियम सिटी सेंटर के पास स्टेशन बनाने का काम तीन -चार माह बाद होगा। ऐसे में भी जेड चौक यातायात में बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन



जेड से कन्हई चौक होकर निकलेंगे वाहन
अधिकारियों ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर पर निर्माण कार्य शुरू होने पर वाहनों को जेड चौक से सीधे कन्हई चौक से होकर भेजा जाएगा। साथ ही सेक्टरों की सड़कों को भी वाहनों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के दौरान जाम से बचने के लिए कई विकल्प दिए जाएंगे। यातायात पुलिस का प्रयास होगा कि निर्माण के दौरान लोग नेताजी सुभाष रोड का कम प्रयोग करें। इसमें इफ्को चौक से सीधे लोग कन्हई चौक से होकर निकला जाएगा। हालांकि बैठक में बताया कि अक्तूबर से काम में तेजी आएगी। अभी पेड़ों की कटाई और बिजली के तार हटाने का काम शुरू किया गया है। इस कार्य में अभी समय लगेगा। ठेकेदार पाइल टेस्टिंग करने का काम शुरू करेगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की ओर से पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक मेट्रो स्टेशनों का निर्माण शुरू होने जा रहा है। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आगे जेड चौक पर वाहनों के दबाव के कारण जाम लगता है। इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें अधिकारियों ने बताया कि यहां पर अंडरपास बन जाए तो यातायात प्रभावित नहीं होगा। इसके ऊपर से मेट्रो की स्पर लाइन चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed