{"_id":"5d9388348ebc3e01723270ff","slug":"durga-pooja-started-in-town-gurgaon-news-noi4648245141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दुर्गा पूजा की तैयारी हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दुर्गा पूजा की तैयारी हुई तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। दुर्गा पूजा की तैयारियां शहर में तेज हो चुकी हैं। पंडाल बनाने के साथ ही माता की प्रतिमाओं क ा निर्माण भी अंतिम चरण पर है। दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर में करीब 15 से अधिक बड़े पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना होती है। इसके अलावा अन्य कई संस्थाएं भी दुर्गा पूजा आयोजित कराती हैं, जहां देवी आराधना के साथ-साथ शोभायात्रा व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।
सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक भवन में पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से माहिर कारीगरों को बुलाया गया है। लगभग दस दिनों से यह कारीगर दिन रात पंडाल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं डीएलएफ फेज-5, सेक्टर-47 रेल विहार, दुर्गा पूजा समिति साउथ सिटी-1, सुशांत लोक, सेक्टर-15 स्थित पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी पूजा, सनसिटी, सेक्टर 49-वाटिका सिटी, सेक्टर नौ सामुदायिक भवन व कालीबाड़ी मंदिर के अलावा अन्य कई दुर्गा पूजा संस्थानों की ओर से दुर्गा पूजा आयोजित की जाती है।
प्राकृतिक रंगों से बन रही मां की प्रतिमा :
दुर्गा पूजा के लिए बन रहे मां की प्रतिमा में प्लॉस्टर ऑफ पेरिस यूज नहीं किया गया है। मार्केट से पेंट खरीदने की बजाय मूर्तिकार कोलकाता से लाए प्राकृतिक रंगों से मूर्तियों को रंग दे रहे हैं। सेक्टर-15 में इस बार भव्य दुर्गापूजा आयोजित की जाएगी। पंडाल से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम खास होगा। इसके साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा। पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी पूजा के संयुक्त सचिव मीहिर ने बताया कि पंडाल बनाने का काम चल रहा है, तीन अक्तूबर को माता की प्रतिमा आ जाएगी। चार से आठ अक्तूबर तक पंडाल में पूजा चलेगी।