फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dumper full of stones overturned uncontrollably, traffic affected

Gurugram News: पत्थरों से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, यातायात प्रभावित

Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dumper full of stones overturned uncontrollably, traffic affected
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित नरसिंहपुर के पास सर्विस लेन पर पत्थरों से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह डंपर महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी से फरीदाबाद जा रहा था। डंपर पलटने से नरसिंहपुर के पास सर्विस लेन पर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित होने से जाम लग गया।
मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे एनएच-48 पर मानेसर से गुरुग्राम की ओर आ रहा पत्थरों से भरा डंपर नरसिंहपुर के पास पहुंचा था, तभी तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने डंपर से नियंत्रण खो दिया और डंपर हाईवे के किनारे नाले में टायर जाने के कारण पलट गया। डंपर का आधा हिस्सा सर्विस लेन पर था और आधा हिस्सा नाले में था।
विज्ञापन

डंपर पलटने से उसमें भरे पत्थर सर्विस लेन पर बिखर गए। इससे सर्विस लेन पूरी तरह से ब्लाॅक हो गई थी। वहीं, हाईवे पर भी यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। इस हादसे में चालक को चोंटें नहीं आई हैं। मंगलवार देर शाम तक पलटे डंपर को हटाया नहीं जा सका था। एक क्रेन मौके पर मंगवाकर डंपर को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोड ज्यादा होने के कारण डंपर को उठाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक निरीक्षक असीन खान ने बताया कि डंपर पलटने से किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। मंगलवार की सुबह हाईवे पर यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। ऐसे में हाईवे पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ। एक क्रेन से डंपर को उठाया नहीं जा सका था। पीक ऑवर के बाद जब हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा, तब दूसरी क्रेन मंगवाकर डंपर को हटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed