फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dumper driver arrested in case of death of two youths

Gurugram News: दो युवकों की मौत मामले में डंपर चालक गिरफ्तार

Sat, 16 Aug 2025 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 16 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dumper driver arrested in case of death of two youths
तावडू। शुक्रवार सुबह तावडू-सोहना मार्ग पर राहड़ी गांव की सीमा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को वाहन सहित काबू कर लिया है।
विज्ञापन


यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सरपंच ढाबा, राहड़ी के पास हुआ। एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहुल (30) पुत्र देशराज निवासी वार्ड 14 तावडू और उनके साथी अजय (27) पुत्र सुखबीर निवासी वार्ड 15 तावडू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक कार से दिल्ली कालकाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार डंपर काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहा था। हादसे की सूचना पर मृतकों के स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मृतक राहुल के भाई मनीष ने अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने व मौत का कारण बनने का मामला दर्ज करने की मांग की थी। सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और फरार चालक सोनू यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी सरुंद (कोटपुतली, राजस्थान) को केएमपी एक्सप्रेसवे से डंपर सहित गिरफ्तार कर लिया। हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है। मृतक अजय विवाहित था और उसकी दो बेटियां हैं। वहीं, राहुल की पत्नी मां बनने वाली है, लेकिन घर में खुशी आने से पहले ही गम का माहौल पसर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजय भिवाड़ी में एक निजी ज्वेलरी शोरूम में नौकरी करता था जबकि राहुल का अपना छोटा व्यवसाय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed