{"_id":"698c79ad1acea7830b07eec6","slug":"due-to-the-negligence-of-the-administration-and-the-filth-both-the-drains-and-the-business-have-come-to-a-standstill-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79534-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रशासन की अनदेखी व गंदगी से नाले और व्यापार दोनों ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रशासन की अनदेखी व गंदगी से नाले और व्यापार दोनों ठप
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोले लोग- मार्केट में सड़कें टूटीं, फुटपाथ गायब, नाले चोक, दुकानदार परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-40 की हुड्डा मार्केट में कई साल से मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। यहां की सड़कें टूटी हैं, फुटपाथ का निर्माण नहीं हुआ, स्ट्रीट लाइटें अक्सर बंद रहती हैं, पार्क में सीवर का गंदा पानी जमा रहता है और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह खराब हो चुका है। प्रशासन की अनदेखी का नतीजा यह है कि यहां गंदगी से नाले व व्यापार दोनों ठप हैं। लगभग 160 दुकानों वाले इस बाजार में प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। दुकानदारों ने कई बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद कार्यक्रम के दौरान बाजार समिति के सदस्यों ने बताया कि इन समस्याओं से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्राहकों की सुरक्षा भी खतरे में है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बैठक का नतीजा भी सिफर
सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और रात में गिरने का खतरा रहता है। फुटपाथ न होने से ग्राहक सीधे सड़क पर चलने को मजबूर हैं। नगर निगम में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - श्री पाल जून, अध्यक्ष
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से रात में बाजार अंधेरे में डूब जाता है। पार्क में सीवर का पानी भरा रहता है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से बारिश में पूरा बाजार जलमग्न हो जाता है। - नितिन आहूजा
पिछले 10 सालों से फुटपाथ नहीं बना। सड़कों की मरम्मत का नामोनिशान नहीं। कई पत्र लिखे और मीटिंग भी की लेकिन नतीजा सिफर। नगर निगम की लापरवाही से व्यापार घट रहा है और ग्राहक दूर भाग रहे हैं। - बाल किशन
सीवर का पानी पार्क में जमा होने से आसपास के इलाके प्रभावित है। ड्रेनेज लाइन पूरी तरह चोक है। लाइटें ठीक करवाने के लिए बिजली विभाग से भी बात की, लेकिन सब व्यर्थ। - दुर्गा