{"_id":"6238729a0f18ec3aee4cc765","slug":"due-to-the-cost-of-diesel-in-bulk-the-fare-of-containers-doubled-gas-is-not-an-option-gurgaon-news-noi638329223","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोक में डीजल महंगा होने से खलबली, कंटेनरों का किराया दोगुना, गैस का विकल्प नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोक में डीजल महंगा होने से खलबली, कंटेनरों का किराया दोगुना, गैस का विकल्प नहीं
विज्ञापन
गुरुग्राम। थोक व्यापारियों और औद्योगिक संस्थानों को डीजल 25 रुपये तक महंगा देने के फैसले से कारोबार जगत में खलबली मच गई है। दिल्ली में प्रस्तावित डीजल के नए रेट का असर गुरुग्राम में भी होगा, क्योंकि दिल्ली की कई कपंनियों से यहां भी कारोबार हो रहा है। कारोबारी हो या ट्रांसपोर्टर सभी इस बढ़ोत्तरी से चिंतित है। कारोबारियों का कहना है कि थोक में हुई बढ़ोत्तरी का असर फुटकर बाजार पर भी दिखेगा। ये भी कहना गलत न होगा कि फुटकर में भी डीजल के दाम अचानक बढ़ सकते हैं। इधर, विदेशों से माल मंगवाने और भेजने के लिए कंटेनरों का संकट बना हुआ है, जिससे आयात-निर्यात करने वाले कारोबारियों को मजबूरी में कंटेनरों का किराया दोगुना तक देना पड़ रहा है। मिलेनियम सिटी का कारोबार एक के बाद एक झटके से उबर नहीं पा रहा है।
आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी कहते हैं कि कुछ महीनों से आयात निर्यात करने वाले सभी कारोबारियों के सामने कंटेनर की उपलब्धता का संकट बना हुआ है। कंटेनरों का किराया दो से तीन गुना तक बढ़ गया है। अब डीजल के महंगा होने से ये परेशानी और बढ़ सकती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए औद्योगिक इकाइयों में गैस की आपूर्ति होना जरूरी है, जिससे डीजल पर निर्भरता खत्म हो सके, परंतु सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
भोला ट्रांसपोर्ट सोहना चौक के प्रबंधक ने बताया कि अधिकांश वाहन अब सीएनजी के बदल चुके हैं। इसके बावजूद लंबी दूरी तय करने वाले वाहन डीजल से ही चल रहे हैं। डीजल महंगा होने का असर यकीनन हर सामान पर होगा। अभी थोक या औद्योगिक संस्थानों के लिए डीजल 25 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके बाद ये सभी स्तर पर लागू हो सकता है। जिसका असर पूरे बाजार पर होगा, परिणाम स्वरूप महंगाई और बढ़ेगी।
विज्ञापन
न्यू जय मां दुर्गे टैंपो सर्विस के राजवीर प्रजापति ने बताया कि ज्यादातर छोटे व्यावसायिक वाहन अब सीएनजी में बदल चुके हैं। 14, 17 और 20 फुट नाप के अधिकांश वाहन सीएनजी हो चुके हैं। छोटे वाहन अब इलेक्ट्रिक बैटरी से चल रहे हैं, लेकिन भारी तादाद में सभी वस्तुओं के आवागमन के लिए डीजल एक आधारभूत ईंधन है। इसके किसी भी स्तर पर महंगा होने का असर सभी पर होगा। वहीं, पुलिस कमिश्नरेट के सामने स्थित विजय बदर्स पेट्रोल पंप के कर्मी ने बताया कि दीपावली से अभी तक पेट्रोल या डीजल के भाव में बड़ा अंतर नहीं हुआ है। सोमवार को भी पुराने रेट पर ही ईंधन दिया गया है।
---------------
गुरुग्राम में भाव
डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल 95. 90 रुपये प्रति लीटर
--------------