{"_id":"68fa1810209dd8687c013931","slug":"dsfdg-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107228-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शिकायतों के बाद भी पांच साल से नहीं हुआ समस्या का समाधान।
फोटो कैप्शन- जगह-जगह से टूटा गांव का फिरनी वाला मार्ग।
संवाद न्यूज एजेंसी नगीना। खंड के बलई गांव में आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग पिछले करीब पांच साल से विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण जर्जर अवस्था में है। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में इस रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते की मरम्मत के लिए कई बार सरपंच व अधिकारियों को बोला गया व लिखित शिकायत दी गई उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
ग्रामीण सरपु, कादिर, उमर मोहम्मद, रुस्तम, जान मोहम्मद व जुनैद का कहना है कि यह मार्ग कब्रिस्तान, इस्लामिक मदरसा, स्कूल व पानी के चैंबर के लिए जाता है। पीने का पानी लाने वाली महिलाएं कई बार कीचड़ होने के कारण फिसल कर गिर जाती हैं और चोटिल हो जाती हैं। यही नहीं मरोड़ा, बदरपुर, बुखारका व बनारसी सहित आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है। जिससे सैंकड़ो लोगों का हर रोज आना जाना होता है। स्कूली बच्चों को भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ब्लॉक समिति मेंबर जुनैद का कहना है कि यह गांव का फिरनी वाला मुख्य मार्ग है। जिस पर पचास से अधिक घरों की बस्ती लगती है। बरसात के दिनों में रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाती है। जिसके चलते बस्ती के लोग घर से निकल भी नहीं पाते है।
कब्रिस्तान में शव को दफनाने के लिए इसी रास्ते से जाना पड़ता है। रास्ता जर्जर होने के कारण गंदगी बनी रहती है जिससे लोगों को परेशानी होती है। हमारी मांग है कि इस रास्ते की मरम्मत की जाए। -जुनैद खान, ब्लॉक समिति मेंबर।
विज्ञापन
फिरनी वाले रास्ते पर गड्ढे होने के कारण अक्सर सड़क हादसे होते हैं। अगर जल्द इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। सरपंच को कई बार समस्या के बारे अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। -कादिर, ग्रामीण।
बरसात के दिनों में जर्जर मार्ग पर कीचड़ जमा हो जाता है। इस दौरान स्कूली व इस्लामिक मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे फिसल कर गिर जाते हैं। जिससे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-हबीब, ग्रामीण।
हमारी मांग है कि जल्द सड़क मरम्मत कराई जाए अन्यथा समाधान न होने पर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे। पिछले पांच साल से कई गांवों के लोग परेशान हैं। लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। -आमिर खान, ग्रामीण।
जर्जर मार्ग की अभी शिकायत मिली है। समस्या के समाधान के लिए मौके का जायजा लिया जाएगा। ग्राम सचिव व सरपंच को बोलकर कर जल्द मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी। -विशाल आजाद, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी नगीना।