{"_id":"69ab13e4c24489ee9505bee4","slug":"dry-fruits-become-expensive-amid-iran-israel-war-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81405-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच महंगे हुए ड्राई फ्रूट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच महंगे हुए ड्राई फ्रूट्स
विज्ञापन
पिस्ता, अंजीर, मामरा बादाम की कीमतें बढ़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रमजान के महीने में ड्राई फ्रूटस की बढ़ी हुई कीमतों से लोगों को परेशानी हो रही है। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण ईरान से आने वाले ड्राई फ्रूटस नहीं आ पा रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि आगे इसका स्टॉक कम होने और मांग ज्यादा होने के कारण भी कीमतें बढ़ने लगी हैं।
सउदी अरब से आने वाला खजूर रमजान के महीने में पहले ही महंगा हो गया है। सदर बाजार के ड्राई फ्रूट विक्रेता रोहन गुप्ता ने बताया कि रमजान में महीने में ड्राईफ्रूट की मांग ज्यादा रहती है। मगर ईरान से आने वाले ड्राई फ्रूटस की कीमतें बढ़ गई हैं। पिस्ता की कीमत 1200 रुपये प्रति किलो से 1400 रुपये प्रति किलो हो गई है। बादाम की कीमत 840 रुपये से बढ़कर 900 प्रति किलो हो गया है। ईरान से आने वाला मामरा बादाम पहले 3200 रुपये प्रति किलो था अब 3600 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सदर बाजार के गुड़गांव व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशल लाल ने बताया कि ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूटस आने वाले दिनों में ज्यादा महंगे होंगे। मामरा बादाम, गुलकंदी बादाम, अंजीर, किशमिश की किस्में, पिस्ता ईरान से आते हैं। युद्ध की वजह से माल नहीं आ पा रहा है। अभी बाजार में ये ड्राई फ्रूटस हैं मगर धीरे-धीरे इनकी कीमतें बढ़ेगी। युद्ध बंद नहीं हुआ तो ड्राई फ्रूटस और ज्यादा महंगे होंगे।