फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   drunken person did firing on his friend

नशे में धुत युवक ने दोस्त को मारी गोली, घायल

Thu, 10 Oct 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
drunken person did firing on his friend
नशे में धुत युवक ने दोस्त को मारी गोली, घायल
विज्ञापन

मानेसर/गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के गांव फकरपुर में बृहस्पतिवार अलसुबह शराब के नशे में धुत युवक ने अधेड़ दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। बिलासपुर थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी आईएमटी मानेसर थाने का वांछित बदमाश है उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस के मुताबिक गांव फकरपुर में बृहस्पतिवार रात को अशोक अपने दोस्त रमेश (50) को बीमार भैंस दिखाने के लिए घर पर बुलाकर लाया था। बाद में डॉक्टर को बुलाकर भैंस का इलाज कर उसे ठीक कर दिया। रात को अशोक के घर पर उसकी मौसी का लड़का कासन की ढाणी निवासी मोनू भी आ गया इसके बाद सभी ने शराब पीना शुरू कर दिया। अलसुबह चार बजे बदमाश मोनू ने रमेश के कंधे पर बंदूक रखी तो नशे में धुत रमेश ने कहा कि गोली चलाकर तो दिखा। इतनी सी बात पर मोनू ने फायर कर दिया जो रमेश के कंधे पर लग गया। गोली की आवाज सुनकर घर में सो रहे परिजन मौके पर पहुंचे तब तक मोनू फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को मानेसर स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया। जहां से गुरुग्राम-सोहना रोड स्थित निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। वहां पर हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed