{"_id":"6815183b1c0cfc3e0a0ed10d","slug":"drug-free-mewat-kabaddi-league-begins-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-102972-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशा मुक्त मेवात कबड्डी लीग का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशा मुक्त मेवात कबड्डी लीग का आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रतियोगिता में 12 टीमें ले रहीं हैं हिस्सा, नशे के प्रति किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। युवाओं की जड़ों को खोखला करने वाला नशा बेचने वालों पर लगाम लगाई जा सके। इसके लिए मेवात आरटीआई मंच एवं मौजी फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन एवं खेल विभाग नूंह के सहयोग से नशा मुक्त मेवात कबड्डी लीग का आयोजन किया गया।
वीरवार को रात्रि में नगीना सांठावाड़ी में आयोजित कबड्डी के प्रथम मैच में नखरोला कबड्डी क्लब ने टांई कबड्डी क्लब को 11 अंक से हराया। नखरोला कबड्डी क्लब की टीम ने दो राउंड में 38 अंक हासिल किए। जबकि टांई कबड्डी क्लब 27 अंक ही प्राप्त कर सकी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। धर्मवीर वाल्मीकि ने कहा कि हर एक कदम युवा पीढ़ी की भलाई के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि चौधरी तफज्जुल हुसैन सरपंच ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
लीग के संयोजक राजूद्दीन ने कहा कि कबड्डी प्राचीन काल से हरियाणा का पसंदीदा खेल रहा है और इसे युवा पीढ़ी भूल रही है इसलिए ध्यान दिया जा रहा है। कबड्डी लीग के उपाध्यक्ष मुबारिक सांठावाड़ी ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने में एक छोटा सा कदम है जिसे दो-तीन हजार कबड्डी प्रेमियों ने आकर देखा है और लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। इस मौके पर जलालपुर फिरोजपुर के सरपंच अजीज हुसैन, नसीम सरपंच सांठावाड़ी, राजपाल सरपंच करहेड़ा, समाजसेवी सम्मा अटेरना, पूर्व सरपंच नानक चंद, हाजी सद्दीक, शब्बीर अहमद, समाजसेवी मुबारिक अटेरना, सिरदार, दाऊद खां, भोले बाबा, ब्रह्म ऋषि, अजीम खान, सहीद ठेकेदार, तफज्जुल ठेकेदार, पूर्व सरपंच चरण सिंह लाडम समेत क्षेत्र की जानी मानी हत्या मौजूद रही।