{"_id":"69ea18d8c437fa86f2084a0c","slug":"drona-public-school-won-the-semi-finals-of-dev-samaj-cup-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85761-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: देव समाज कप के सेमीफाइनल में ड्रोणा पब्लिक स्कूल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: देव समाज कप के सेमीफाइनल में ड्रोणा पब्लिक स्कूल जीता
विज्ञापन
गुरुग्राम। देव समाज विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर चौथा देव समाज कप चल रहा है। इसके सेमीफाइनल मुकाबले में ड्रोणा पब्लिक स्कूल ने जीएसएसएस एमपी झाड़सा को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसएसएस एमपी झाड़सा की टीम केवल 97 रन ही बना सकी। टीम की ओर से धीरज झा ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। ड्रोणा पब्लिक स्कूल के धर्मेंद्र और एसआर ने 4-4 और करण सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ड्रोणा की टीम ने मात्र 6.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। टीम के सक्षम पांडे ने 22 गेंदों में नाबाद 50 और कप्तान आकाश कुमार ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। संवाद