{"_id":"6aea31bb5a10aaddd201ad2a","slug":"dron-school-defeated-amity-to-clinch-the-trophy-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106317-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्रोण स्कूल ने एमिटी को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्रोण स्कूल ने एमिटी को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
फाइनल में बिना विकेट गंवाए हासिल किया 118 रन का लक्ष्य
16 टीमों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्रोण पब्लिक स्कूल में आयोजित दसवें द्रोण अंतर स्कूल क्रिकेट कप में मेजबान द्रोण पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मंगलवार को हुए फाइनल में द्रोण स्कूल ने एमिटी स्कूल को 10 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन 15 अक्तूबर से 3 नवंबर तक किया गया।
फाइनल में एमिटी स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। एमिटी की ओर से अर्णव गोयल ने 56 रन बनाए। द्रोण स्कूल की ओर से प्रियंशु यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि धर्मेंद्र और आकाश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोण स्कूल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। कश कुमार ने 52 और सक्षम पांडेय ने 60 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 12.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए जीत दिला दी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार आकाश कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार धर्मेंद्र कुमार, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सक्षम पांडेय और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार रुहान कल्ला को दिया गया। फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच द्रोण स्कूल के प्रियांशु यादव और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार एमिटी स्कूल के अर्णव गोयल को मिला।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि त्रिलोक शर्मा और वरिष्ठ उप महापौर धर्मबीर सहित स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पत्री, निदेशक नीतीश भारद्वाज और भीष्म भारद्वाज मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।