फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver was shot at for transaction of eight lakh

8 लाख के लेनदेन पर चालक को मारी थी गोली

Tue, 21 Jul 2020 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Driver was shot at for transaction of eight lakh
गुरुग्राम। करीब 25 दिन पहले भोंडसी इलाके में ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन की रिमांड पर आरोपी ने बताया कि 8 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में पीड़ित को गोली मारी थी। हालांकि वह बच गया। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। उसे राजस्थान ले जाकर भी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

सीआईए सोहना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश मलिक ने बताया कि 25 जून की देर रात राजस्थान के भरतपुर निवासी ट्रैक्टर चालक महाराज सिंह को बाइक सवार युवक गोली मारकर फरार हो गए। गोली उनके हाथ के बायीं ओर लगी। इस मामले में सोमवार शाम को सीआईए सोहना यूनिट ने भरतपुर के रामबाग गांव से महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन की पुलिस रिमांड पर महेंद्र ने बताया कि महाराज सिंह से उसने 8 लाख रुपये उधार ले रखे थे। इन्हें वह वापस मांगने के लिए दबाव बना रहा था। इसी गुस्से में अपने भतीजे बंटी व अन्य के साथ योजना बनाकर गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed