फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver of car that hit Ugandan woman arrested

Gurugram News: युगांडा की महिला को टक्कर मारने वाली कार का चालक गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Driver of car that hit Ugandan woman arrested
हादसे में हुई थी महिला की मौत, कार भी बरामद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर हुई युगांडा मूल की महिला की मौत का कारण साफ हो गया है। महिला की मौत गाड़ी की टक्कर से हुई थी। पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू के शिमला गांव निवासी देशराज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से कार बरामद कर ली है।

सात सितंबर को मानेसर पुलिस को आईएमटी चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर युगांडा के कंपाला शहर निवासी नसीमवा मेडिना की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही, पुलिस ने युगांडा के दूतावास में भी इसकी सूचना दे दी है। मृतका के दोस्त ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी दोस्त वर्ष 2023 में भारत आई थी और दिल्ली के छतरपुर में एक सलून में हेयर स्टाइलिस्ट का काम करती थी।
विज्ञापन


मानेसर थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक देशराज को मानेसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात सितंबर की सुबह करीब पांच बजे अपनी कार से गुरुग्राम से अपने घर की तरफ जा रहे थे। आईएमटी चौक के पास सर्विस रोड पर अचानक महिला उसकी कार के सामने आ गई और टक्कर हो गई। डर के मारे वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि युगांडा की महिला की मौत की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के साथ ही अन्य पहलुओं पर मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर देशराज को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed