फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drinking water supply will improve in the remote colonies.

Gurugram News: अंतिम छोर वाली कॉलोनियां में पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर

Sun, 19 Oct 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will improve in the remote colonies.
20 किमी लंबी मास्टर पाइप लाइन डलवाएगा जीएमडीए
विज्ञापन


58.85 करोड़ की योजना का टेंडर जारी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में अंतिम छोर (टेल एंड) वाली कॉलोनियां में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने न्यू गुरुग्राम, पालम विहार और डीएलएफ फेज-3 (अंतिम छोर वाली कॉलोनियां) समेत 34 सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए बीस किमी लंबी मास्टर पाइप लाइन डलवाने जा रहा है। करीब 58.85 करोड़ की योजना का जीएमडीए ने टेंडर जारी कर दिया है।
शहर में पानी की पाइप लाइन बसई संयंत्र से सेक्टर 22, 23, चार, सात, सरहौल, सेक्टर 25 व 26 में तक गई है। यह लाइन काफी पुरानी हो चुकी है और कई जगहों पर मेन लाइन से कई कॉलोनियों में सीधे पानी के कनेक्शन हैं। ऐसे में पानी अंतिम छोर वाली कॉलोनियों में कम मिलता है और लोगों को परेशानी होती है। नई पाइप लाइन शहर के बाहर द्वारका एक्सप्रेसवे से होते हुए सेक्टर 23 व 23ए, सेक्टर 19 व 22, चौमा से होकर जाएगी। योजना के अनुसार रेलवे विभाग की ओर से अनुमोदित डिजाइन और ड्राइंग के अनुसार ट्रेंचलेस तकनीक के माध्यम से डब्ल्यूटीपी बसई पार्ट-II से सेक्टर 25ए और 2 रेलवे क्रॉसिंग तक नई 1600 मिमी से 600 मिमी आईडी पाइपलाइन डाली जाएगी। इसमें स्कॉडा तकनीक का भी प्रयोग होगा। जीएमडीए बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी का नया संयंत्र बनवाने जा रहा है। इसका भी टेंडर जारी किया गया है। नया संयंत्र बनाने में एक साल का समय लग सकता है। इसके बनने तक पाइप लाइन का कार्य भी जीएमडीए पूरा करना चाहता है।
विज्ञापन

बता दें कि जीएमडीए मास्टर प्लान-2031 को ध्यान में रखकर शहर में पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे, पालम विहार और डीएलएफ फेज-3 समेत अन्य सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति के लिए मास्टर पेयजल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को सीईओ श्यामल मिश्रा ने हाल में मंजूरी दी थी। इसके बाद जीएमडीए ने टेंडर जारी कर दिया है। इसे करीब 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि नई योजना को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे कई सेक्टरों में पानी की सप्लाई बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां मिलेगा पर्याप्त पानी

नई पाइप लाइन से सेक्टर 101, 104, 108,110, 110ए, 111, न्यू पालम विहार और सराय गांव को सीधा लाभ मिलेगा। इन जगहों पर जरूरत से कम पानी मिल रहा है। दूसरा अंतिम छोर वाले क्षेत्रों में सेक्टर-एक व दो, सेक्टर 18 व 19 (एसएसआईआईडीसी), सेक्टर 20 (डूंडाहेड़ा), सेक्टर 21 (सूर्या विहार), सेक्टर-22, 23, 23ए (कार्टरपुरी पालम विहार एक्सटेंशन, नोबेल एन्क्लेव) है। हालांकि साथ सटे सेक्टरों में 3ए, सेक्टर चार, सेक्टर सात, सेक्टर आठ, सेक्टर नौ, सेक्टर 9ए, 12, 12ए, भीमगढ़ खेड़ी, अशोक विहार फेज दो व तीन, मारुति उद्योग, सुखराली और सेक्टर 13, सरहौल गांव में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed